Wednesday, 24 June 2020

ISRO CYBERSPACE COMPETITIONS 2020

इसरो साइबरस्पेस प्रतियोगिताये  2020


इसरो सभी कक्षाओं के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित करने जा रहा है जिसके पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 जून 2020 है, इसका पंजीकरण आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कर सकते हैं ।




BROCHURE


Monday, 22 June 2020

POEM ON BOOKS FOR KIDS


किताब

दुःख की संगी
सुख की साथी
सब प्रश्नों का
हल मैं लाती।

अकेलेपन में
साथ निभाती
सबसे अच्छी
दोस्त कहलाती।

बन गीता 
मैं धर्म सिखाती
बन आगम 
मैं सत्य दिखाती।

सरस्वती का
वर बन जाती
जब भी कोई
समस्या आती।

दीपक बन मैं
राह दिखाती
अज्ञान तिमिर को
दूर भगाती।

पढ़ता मुझ को
जो भली-भाँति
उन सबका मैं
ज्ञान बढ़ाती।

मोनिका जैन ‘पंछी’