Showing posts with label POEM ON BOOKS. Show all posts
Showing posts with label POEM ON BOOKS. Show all posts

Monday, 22 June 2020

POEM ON BOOKS FOR KIDS


किताब

दुःख की संगी
सुख की साथी
सब प्रश्नों का
हल मैं लाती।

अकेलेपन में
साथ निभाती
सबसे अच्छी
दोस्त कहलाती।

बन गीता 
मैं धर्म सिखाती
बन आगम 
मैं सत्य दिखाती।

सरस्वती का
वर बन जाती
जब भी कोई
समस्या आती।

दीपक बन मैं
राह दिखाती
अज्ञान तिमिर को
दूर भगाती।

पढ़ता मुझ को
जो भली-भाँति
उन सबका मैं
ज्ञान बढ़ाती।

मोनिका जैन ‘पंछी’